मुक्ति फाउंडेशन ने ‘एसिड अटैक सर्वाइवर्स’ के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Lucknow:- राजधानी लखनऊ में मुक्ति फाउंडेशन के मुक्तिवीरों ने “शिरोज़ हैंगआउट कैफे” गोमती नगर में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने उन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में दर्द और अंधकार का सामना किया, पर साहस, मुस्कान और उम्मीद के साथ जीवन की नई राह चुनी। ये बहनें एसिड अटैक सर्वाइवर्स हैं – जो केवल चेहरा नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने का हौसला रखती हैं। राखी के…

Read More

लखनऊ में 17 अगस्त से ‘UP T20 League-Season-3’ का आयोजन, UPCA के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 17 अगस्त, 2025 से प्रारम्भ हो रही ‘UP T20 League-Season-3’ के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज जनपद लखनऊ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुलाक़ात की। 6 सितंबर, 2025 तक होने वाली Cricket League के माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। इस खेल प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंचने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री के…

Read More

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किये गये बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्योहार भी है। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता…

Read More

बाराबंकी में रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की मदद का ऐलान

Lucknow: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी शिक्षा मल्होत्रा ( शिक्षिका), मीना श्रीवास्तव ( एडीओ), जूही सक्सेना (एडीओ), रकीबुल निशा और बस चालक संतोष सोनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11 बजे की है। यात्रियों से भरी बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। अचानक से बस के…

Read More

लखनऊ में ”काकोरी ट्रेन एक्शन” शताब्दी समारोह का मुख्यमंत्री ने किया समापन, सैनिकों के परिवारीजनों को किया सम्मानित

Uttar Pradesh: लखनऊ के काकोरी मे बाजनगर क्षेत्र स्थित काकोरी शहीद मंदिर में शुक्रवार को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ शताब्दी समारोह का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-कि काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों ने पूरे उमंग व उत्साह के साथ जनता, किसानों व मजदूरों की मेहनत की कमाई को अंग्रेजों से बचाया था। ऐसे क्रांतिकारियों को नमन करते हुए दुनिया में अब मलिहाबाद का आम काकोरी ब्रांड के रूप में जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने अपने सामर्थ्य…

Read More

मुक्ति फाउंडेशन के सहयोग से नेहरू बाल विद्या मंदिर, उन्नाव जंसार में शैक्षणिक गतिविधियों का हुआ विस्तार

लखनऊ: मुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने नेहरू बाल विद्या मंदिर, उन्नाव जंसार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा- जहाँ साधन सीमित हों, वहाँ सपनों की उड़ान रुक जाती है, पर नेहरू बाल विद्या मंदिर, जंसार, उन्नाव ने यह मिथक तोड़ा है। आपको बता दे कि नेहरू बाल विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को मुक्ति फाउंडेशन के सहयोग से शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार हुआ, जो ज्ञान के साथ आत्मबल और आत्मसम्मान की लौ भी जलाता है। मुक्ति फाउंडेशन ने विद्यालय के प्रबंधक रवि कुमार सिंह को उनके समर्पण,…

Read More

सम्भल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 659 करोड़ रु0 लागत की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सम्भल भगवान कल्कि और भगवान हरिहर की पावन धरा है। सम्भल हमारी आस्था का प्रतीक है। हरि और हर अर्थात भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों के जहां पर एक साथ सामूहिक रूप से दर्शन हो सकते हैं, वही स्थान हरिहर है। भगवान विष्णु का दसवां अवतार इसी सम्भल में होगा, ऐसा हमारे पावन ग्रंथों में माना गया है। सम्भल के विकास को प्रगति के साथ जोड़ने के लिए आज हम आपके बीच आए हैं। स्वच्छ पेयजल, सड़क, पर्यटन,…

Read More

झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार लाख रुपये के शातिर अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह निवासी जे सी मल्लिक रोड , धनबाद, झारखंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। अपराधी के कब्जे से पुलिस को एके 47 समेत भारी मात्रा में कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर एके 47 से हमला कर दिया। इसमें एसटीएफ टीम बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश को मार गिराया गया। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो…

Read More

भोपाल नगर निगम की टीम ने लखनऊ नगर निगम के कूड़ा निस्तारण मॉडल और नवाचारों को समझा

लखनऊ: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ नगर निगम के कूड़ा निस्तारण मॉडल और नवाचारों को समझने के लिए भोपाल नगर निगम की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची। वहां की महापौर मालती राय के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर स्टेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की व्यवस्थाएं देखीं और समझी। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी, डिजिटल निगरानी और नागरिक भागीदारी जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई। जोन-4 के वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण भी प्रतिनिधिमंडल के…

Read More

राहत बचाव कार्यों में 17 हेलीकाप्टर किए गए तैनात – नवीन सचदेवा,लेफ्टिनेंट जनरल

उत्तर प्रदेश: लखनऊ सेंट्रल कमांड मुख्यालय में आज लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि  उत्तरकाशी में बादल फटने की बड़ी घटना के बाद भारतीय सेना सेन्ट्रल कामान्ड अन्य एजेन्सियों के साथ धराली और  हर्षिल के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य बहुत तेजी से कर रही है। साथ ही भारतीय वायु सेना भी इस ज्वाइंट ऑपरेशन में उनके साथ है। राहत बचाव कार्यों में  17 हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं।  रेको रडार टीमों ,खोज और बचाव श्वान टीमें लगाई गई हैं।  गंगोत्री में फंसे 180…

Read More