लखनऊ: जब एक दिव्यांग बच्चा अकेले स्कूल नहीं जा सकता, तब शिक्षा महज किताबों की बातें रह जाती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की समग्र शिक्षा योजना इस मौन पीड़ा को समझती है। अब सरकार ने वर्ष 2025-26 में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा-1 से 8 तक के 13,991 गंभीर और बहु-दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एस्कॉर्ट एलाउन्स योजना के अंतर्गत ₹839.46 लाख की सहायता देने का फैसला लिया है और उनमें शिक्षा के प्रति भरोसा को एक बार फिर लौटाने का काम किया है। सरकार…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
धर्मांतरण फंडिंग मामले में तमिलनाडु से जुड़े खातों में 4.6 करोड़ की जांच
Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में धार्मिक रूपांतरण के आरोपों से जुड़े मामलों की जांच लगातार तेज हो रही है। पुलिस ने तमिलनाडु स्थित एक संगठन ‘जीसस रेडीमेड’ द्वारा भेजे गए 4.6 करोड़ रुपये के संदिग्ध फंडिंग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक तमिलनाडु निवासी पद्मनाभन भी शामिल है, जिसके बैंक खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह फंडिंग…
Read Moreउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे लंबा कार्यकाल, स्थापित हुआ नया कीर्तिमान
सीएम योगी ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने झंडा फहराने का भी रचा नया कीर्तिमान उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।…
Read Moreशाहजहांपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़ दंपती समेत तीन गिरफ्तार
Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में लखीमपुर की किरन जोसुआ, उसके पति पदमनाभन उर्फ पास्टर जोसुआ (निवासी कोयंबटूर, तमिलनाडु) और निगोही के असनीत राठौर उर्फ अरानीत मसीह शामिल हैं। आरोप है ये लोग स्थानीय स्तर पर प्रार्थना सभाएं आयोजित कर धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार,…
Read Moreहापुड़ में 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर
Uttar Pradesh: जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस, यूपी एसटीएफ और एसटीएफ बिहार के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश डबलू यादव मुठभेड़ में मारा गया। यह इनामी अपराधी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था और उस पर हत्या सहित करीब 24 गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में डबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की…
Read Moreबलरामपुर में 8 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चाइनीस ऐप से ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह
Uttar Pradesh: बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चाइनीस एप के जरिए लोगों को सस्ते लोन का लालच देकर ऐप डाउनलोड करवाता था, फिर उनका पर्सनल डाटा हैक कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक यह गिरोह लगभग 8 करोड़ रुपए विदेशी खातों में ट्रांसफर कर चुका है। गिरोह का सरगना विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है। यह गैंग प्रशिक्षित और संगठित रूप से काम करता है,…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में 2238 करोड़ की 54 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 2238 करोड़ की लागत से बनी 54 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें से 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 का शिलान्यास शामिल है। सबसे बड़ी परियोजना चांदपुर से भदोही को जोड़ने वाली 266 करोड़ की लागत वाली 35 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क है, उसका भी उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। साथ ही, सारनाथ के केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थान परिसर में 50 करोड़ की लागत से बने सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल…
Read Moreदिव्यांग बेटियों को सशक्त बनाएगी योगी सरकार, ₹5.24 करोड़ की वृत्तिका प्रदान करने की मंजूरी
Uttar Pradesh:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘समावेशी और संवेदनशील सुशासन’ के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। इसी क्रम में राज्य की 26,215 दिव्यांग छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ₹200 प्रतिमाह की दर से अधिकतम 10 माह तक वृत्तिका (stipend) प्रदान करने हेतु कुल ₹5.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह निर्णय भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की 9 अप्रैल, 2025 की बैठक में अनुमोदित हुआ था, जिसके क्रम में योगी सरकार ने इसका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया…
Read Moreबाराबंकी: हैदरगढ़ के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल
Uttar Pradesh: सावन के तीसरे सोमवार को यूपी के बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी का महौल हो गया जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई है,जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए…
Read Moreलखनऊ विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनी मनुका खन्ना
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय के आईआईएम कोलकाता के निदेशक बनने के बाद कुलपति प्रो.मनुका खन्ना को कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है। रविवार को प्रो. मानुका खन्ना के लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभालने की आधिकारिक घोषणा हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति का पद संभालने वाली प्रो. मनुका खन्ना दूसरी महिला कुलपति होंगी। प्रो. रूपरेखा वर्मा ने वर्ष 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला था।
Read More