गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने पी.ए.सी के जवानों के लिये बैरक टावर का किया लोकार्पण

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 26वीं वाहिनी पी.ए.सी परिसर में 11 मंजिला बैरक टावर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था का मानक देशभर में प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 8 साल पहले प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता बहुत कम थी। आज 60 हजार से अधिक नव प्रशिक्षु एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण केन्द्रों और पी.ए.सी वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्रशिक्षुओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण पूरा करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के असुरन चौराहे पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन भारत और जीवन मूल्यों के लिए लगाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी श्री जयप्रकाश नारायण जी ने जीवन प्रेम भारत और भारतीयता के लिए उन जीवन मूल्यों के लिए उन्होंने अपना जीवन आगे बढ़ाया था जिस पर भारत की मजबूत नीव टिकी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts