बस्ती में सीएम ने सरस्वती विद्या मंदिर का किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती के बसहवा गांव पहुंचे और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि बालक के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद इस समस्या का समाधान सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ। वर्तमान में देशभर में 12 हजार से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाएं इस अभियान को निरंतर गति प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ आवश्यक है। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए ‘विकसित बस्ती’ आवश्यक है। ‘विकसित बस्ती’ के लिए हर गांव, हर कस्बे को भी आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में प्रयास प्रारंभ करना पड़ेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts