नई दिल्ली: फ़िजी के प्रधानमंत्री 24 से 26 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएति राबुका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मंत्री रातु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। फिजी के प्रधानमंत्री का यह भारत दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल में पहला होगा।
25 अगस्त को नई दिल्ली में फिजी के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन करेंगे। दौरे के दौरान फिजी के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। अगस्त 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फ़िजी की यात्रा की थी।
फिजी के प्रधानमंत्री नई दिल्ली स्थित भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) में ‘Ocean of Peace’ विषय पर व्याख्यान भी देंगे। प्रधानमंत्री राबुका की यह यात्रा भारत और फ़िजी के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मज़बूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहराने के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
