लखनऊ में 10 करोड रुपए की लागत से बनेगी फ्लावर वैली, एलडीए उपाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण

Lucknow News:- लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पास 10 करोड़ रूपये की लागत से फ्लावर वैली बनाएगा। लगभग पांच एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली फ्लावर वैली में फूलदार पेड़-पौधों के साथ वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज होंगे।

एलडीए (LDA) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना का काम शुरू कराने के निर्देश दिये है। फ्लावर वैली में विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाये जाएंगे, जिनमें हर मौसम में फूल खिलेंगे। यहां वॉटर बॉडी, ऑब्जर्वेशन टॉवर, स्टेप्ड लैंडस्केप, मून गेट, फ्लोटिंग आईलैंड ब्रिज, रूट ब्रिज व पवेलियन आदि का कार्य कराया जाएगा। फ्लावर वैली की आकर्षक डिजाइन व खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी और यह शहर में ईको टूरिज्म का नया केन्द्र बनेगी।

एलडीए उपाध्यक्ष ने शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे ग्राम-मलेशेमऊ की 51 एकड़ अर्जित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष ने बताया कि यहां पी.पी.पी. मोड पर लगभग 2500 करोड़ रूपये की लागत से ग्रुप हाउसिंग विकसित की जाएगी, जहां लगभग 4,000 परिवारों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उपाध्यक्ष ने लालबाग स्थित प्राधिकरण के पुराने कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां रिकॉर्ड में रखी नजूल, ट्रस्ट, मानचित्र व सम्पत्ति की 1 लाख 70 हजार फाइलों को उपाध्यक्ष ने स्कैन कराकर डिजिटाइज कराने के निर्देश दिये है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts