नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि अमेरिका ने इक्वाडोर के दो कुख्यात गिरोहों ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ को विदेशी आतंकी संगठनों की सूची में शामिल कर लिया है। यह कदम ट्रम्प प्रशासन की ओर से ड्रग कार्टेल्स और आपराधिक गिरोहों पर सख्ती की नई कड़ी मानी जा रही है।
रुबियो इक्वाडोर की राजधानी क्विटो पहुंचे, जहां उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका और इक्वाडोर की सरकारों को इन गिरोहों पर मिलकर कार्रवाई करने के कई विकल्प देगा, जिनमें इनके नेताओं को मार गिराना, अमेरिका में इनके संपत्तियों और बैंक खातों पर कार्रवाई करना और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

