सोना ₹4,000 और चांदी ₹11,500 सस्ती, खरीदारी का बदला गणित: जानें आज के भाव और खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। इस हफ्ते दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर करीब 4 हजार रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये पर आ गया है। पिछले हफ्ते इसकी कीमत करीब 1.52 लाख रुपये थी।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी करीब 11,521 रुपये सस्ती होकर 2.21 लाख रुपये पर आ गई है। पिछले सप्ताह 25 सितंबर को चांदी करीब 2.32 लाख रुपये प्रति किलो थी।

हालांकि, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर बाजार बंद रहने के कारण कारोबार नहीं हुआ।

अगर साल 2026 की बात करें तो सोने की कीमत में अब तक करीब 14,939 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 लाख रुपये था, जो अब 1.48 लाख रुपये के आसपास है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर करीब 2.21 लाख रुपये पर आ गई है।

इस साल 29 जनवरी को सोने ने करीब 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने करीब 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी देखा था।

शहरों में सोने के भाव अलग-अलग होने के पीछे परिवहन और सुरक्षा खर्च, स्थानीय मांग-सप्लाई, ज्वेलर्स की खरीद कीमत और स्थानीय बाजार की परिस्थितियां जैसी वजहें हो सकती हैं।

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। साथ ही 24, 22 और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले वजन, शुद्धता और कीमत को जरूर क्रॉस-चेक करें।

चांदी खरीदते समय भी उसकी शुद्धता और प्रमाणन की जांच करना जरूरी है।

 

Related posts