सरकारी टीचर पति – पत्नी असली सोना दिखा के नकली बेचते थे : दोस्ती करके लोगो को फसाते थे, लखनऊ में ज्वेलर कारोबारी से 5 लाख ठगे।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले सरकारी टीचर पति-पत्नी पकड़े गए हैं। ये दोनों पहले लोगों से दोस्ती करके नजदीकी बढ़ाते थे। इसके बाद रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ ठगी करते थे।मोहम्मद अफसर बदायूं के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज में टीचर है। पुलिस ने दोनों के साथ अफसर के भाई मो. अजमल को भी गिरफ्तार किया है। ये तीनों मूल रूप से जिला संत कबीर नगर जिले के रहने वाले हैं। तीनों आरोपी लखनऊ में वजीरगंज के बारुदखाना गोलागंज में रहते थे। पुलिस ने इनके पास से नकली सोने के बिस्किट, गहने, 8 मोबाइल, 16 सिम, नकदी और अर्टिगा कार बरामद की है।

ज्वेलर कारोबारी से भी 5 लाख ठगे –  

पुलिस उपायुक्त उत्तर गोपाल चौधरी के मुताबिक, पति-पत्नी ने कुशमौरा के रहने वाले सोना कारोबारी सुभाष मौर्य को भी अपने जाल में फंसाया। उन्हें सस्ता सोना देने का झांसा दिया। सुभाष ने 5 लाख रुपए का सोना लेने की बात कही थी। आरोपी 5 अप्रैल को तय डील के मुताबिक सोना देने माल इलाके में पहुंचे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts