अयोध्या में भीषण विस्फोट से ढहा मकान, मलबे में दबकर घर के 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने अफसरों को किया ऐक्टिव

लखनऊ: अयोध्या में एक धमाके से मकान गिर गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि हादसे की वजह पटाखा है या गैस सिलेंडर।  तेज धमाके के साथ वृहस्पतिवार रात 7.30 बजे मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और दो युवक शामिल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। पटाखा और रसोई गैस सिलिंडर से धमाके की आशंका जताते हुए पुलिस जांच में जुटी है।नगर पंचायत भदरसा-भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे के करीब धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते थे। उनके मकान में चक्की का भी संचालन होता था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें गृह स्वामी रामकुमार, उनकी बेटी ईशा व पुत्र यश के साथ दो अन्य शामिल है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में से चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा। डॉक्टरों ने पांच मौतों की पुष्टि की है। सभी मृतकों को शवगृह में रखवा दिया गया है। वही अयोध्या में मकान में हुए विस्फोट का सीएम योगी ने लिया संज्ञान ,सीएम योगी ने मृतकों के प्रति संवेदना की व्यक्त,सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर  पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश,सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के दिए निर्देश,सीएम  योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना  की हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts