बदायूं में डीएम और SSP ने नवरात्र और ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

बदायूं: चैत्र नवरात्रि और आगामी ईद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से शहर की सड़कों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ लावेला चौक, छः सड़का, सर्राफा बाजार, मुख्य बाजार और हलवाई चौक जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना था।

निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शहर में लगातार फुट पेट्रोलिंग जारी रखी जाए। उन्होंने हर चौराहे पर ट्रैफिक और थाना पुलिस की संयुक्त तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। अधिकारियों ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष योजना लागू करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts