लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया : माँ और बेटे की हुई मौके पे ही मौत पिता की हालत गंभीर :

लखनऊ ( LUCKNOW)में परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया है। इसमें मां-बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। बेटे की शादी नहीं हुई थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है। परिवार में छोटा बेटा भी है।

घटना बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव की शुक्रवार की है। मृतकों की पहचान तारावती (52) और बेटे संदीप (30) के रूप में हुई। वहीं, पिता रूपनारायण (55) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बेटे की जेब से मिला सुसाइड नोट-

परिवार के छोटे बेटे कुलदीप ने अपने पिता रूपनारायण को उल्टी करते देखा। उसने देखा कि मां और बड़े भाई संदीप बेसुध लेटे हुए हैं। दोनों के मुंह पर झाग लगा हुआ था। उसने डायल 112 पर इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीनों को पास के अस्पताल पहुंचाया।

प्रसाद हॉस्पिटल में मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पिता को भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू कराया गया। पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिस पर लिखा है- अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts