नई दिल्ली: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत की नूपुर और जैस्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में जैस्मीन 57 किग्रा वर्ग में वेनेजुएला की ओमेलिन कैरोलिना अल्काला सेगोविया को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी।
वही नूपुर ने +80किग्रा वर्ग में तुर्की की दुजतास सेयमा को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। नूपुर और दुजतास का सामना अस्ताना विश्व मुक्केबाजी कप के सेमीफाइनल में भी हुआ था, जिसमें भी भारतीय खिलाड़ी ने 5-0 से जीत हासिल की थी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

