दिल्ली: भारत का विदेशी विनिमय भंडार 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.20 अरब डॉलर से अधिक हो गया। रिजर्व बैंक की साप्ताहिक सांख्यिकी विज्ञप्ति के अनुसार विदेशी मुद्रा भारत के भंडार का प्रमुख घटक है, जो लगभग एक अरब 69 करोड डॉलर की वृद्धि के साथ पांच सौ तिरासी अरब नब्बे करोड डॉलर से अधिक हो गया। स्वर्ण भंडार एक अरब 76 करोड डॉलर से अधिक बढ़कर 86 अरब 76 करोड डॉलर का हो गया। विशेष आहरण अधिकार चार करोड डॉलर की वृद्धि के साथ 18 अरब 77 करोड डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में रिजर्व बैंक की स्थिति एक करोड अस्सी लाख डॉलर की वृद्धि के साथ चार अरब 74 करोड डॉलर से अधिक हो गई।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

