स्विमिंग पूल में इंटर के छात्र की डूबने से मौत : लखनऊ के लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल का हैं केस : लाइफ़गार्ड ने निकला अस्पताल में हुई मौत ।

उत्तर प्रदेश: (Lucknow) लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार रात नहाने के दौरान इंटर का छात्र डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसका बड़ा भाई और दो अन्य युवक भी पूल में मौजूद थे।

इन दोनों के सामने ही छात्र गहरे पानी में चला गया। जानकारी होने पर लाइफगार्ड ने उसे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की पहचान आशियाना निवासी अमित भूषण के 17 साल का बेटा कुशाग्र भूषण के रूप में हुई।

लोकबंधु अस्पताल में हुई मौत –

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया- कुशाग्र को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मौके पर तैनात लाइफगार्ड तुरंत पहुंचे और कुछ ही मिनट में उसे बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में होने पर उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts