उत्तर प्रदेश : (Lucknow) लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क की गोली लगने से मौत हो गई। वह घर में लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उनकी ठुड्डी को चीरते हुए ऊपर सिर को पार कर गई। क्लर्क की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना पिंक सिटी मिर्जापुर की शनिवार सुबह 9 बजे की है। मृतक की पहचान प्रकाश मिश्रा (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर जानकीपुरम थाने से पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला हादसा लग रहा है।
