मारुति विक्टोरिस हुई ₹39,000 तक सस्ती, 8 महीने में 1 लाख बिक्री का बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मिड-साइज SUV विक्टोरिस के ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने इस SUV के चुनिंदा वैरिएंट्स की कीमतों में 39 हजार रुपये तक की कटौती कर दी है। यह फैसला विक्टोरिस द्वारा महज 8 महीनों में 1 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने के बाद लिया गया है।

कंपनी ने ZXi (O) और ZXi+ (O) के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट्स की कीमतें कम की हैं। इन ऑप्शनल वैरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिलती है, यानी अब सनरूफ वाली SUV पहले से अधिक किफायती हो गई है। हालांकि, अन्य स्टैंडर्ड पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विक्टोरिस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये है।

फीचर्स की बात करें तो विक्टोरिस आधुनिक डिजाइन, 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले और पावर्ड टेलगेट जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस है।

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV बेहद मजबूत मानी जा रही है। इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ABS विद EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

इंजन विकल्पों में माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और पेट्रोल-CNG शामिल हैं। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हायराइडर, एमजी एस्टर और होंडा एलिवेट जैसी लोकप्रिय SUVs से माना जा रहा है।

Related posts