मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में जताया शीतलहर का अनुमान

Delhi: मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में घने कोहरे की संभावना व्‍यक्‍त की है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि उत्तराखंड में आज ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्काल के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts