Delhi: एनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनोहर लाल, अर्जुन राम मेघवाल, हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राधाकृष्णन को अपनी शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितम्बर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

