ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में होगी परमाणु वार्ता

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध की धमकी के बीच ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में परमाणु वार्ता होगी। जिसमें उप विदेश मंत्रियों के स्तर पर बातचीत होगी। इस बीच ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है।

हालांकि ईरान का कहना है कि इसके लिए अमेरिका को पहले भरोसा बहाली के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। ईरान की तरफ से यह अहम घोषणा उस समय आई है जब आज ईरान, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी व यूरोपीय संघ के उप विदेश नीति आयुक्त के साथ तुर्किये के इस्तांबुल में मुलाकात करने वाला है।

यह बैठक जून में ईरान-इजराइल संघर्ष के बाद पहली बार होने जा रही है। जिसमें अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर तनाव 2018 में और बढ़ गया था। हालिया इजराइल-ईरान संघर्ष और उसमें अमेरिका की सैन्य भूमिका ने इसे और जटिल बना दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts