उत्तराखंड: भारी बारिश से देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली: उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम खराब है। राज्य के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बौछारें देखने को मिल रही हैं, जबकि अन्य इलाकों में रुक-रुककर हल्की वर्षा हो रही है।

मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, ऊधम सिंह नगर सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट प्रभावी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन राज्यभर में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव व बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। आपदा प्रबंधन टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts