चंदौली में कच्चा मकान ढहने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश: चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में शनिवार को भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अचानक हुए इस हादसे से अन्य ग्रामीण सहम गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव निवासी 65 वर्षीय शिवमूरत और 35 वर्षीय जय अपने कच्चे मकान में सोए हुए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की देर रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

शिवमूरत और जय, मकान के मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचें, लेकिन मलबे में से दोनों को निकालने में असमर्थ रहे। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी बबुरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शिवमूरत और जय को मलबे से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक साथ दो की मौतों से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts