पीएम मोदी आज हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम दोपहर में कांगड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वो अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम को पीएम मोदी गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहाँ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की प्रत्यक्ष समीक्षा का उद्देश्य इस कठिन समय में दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts