नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ED की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने ईडी के अभियान पर आपत्ति जताई। वहीं कोलकाता उच्च न्यायालय में ईडी द्वारा दायर ‘रिट याचिका’ में प्रतीक जैन के घर पर तलाशी के कारणों को स्पष्ट रूप से बताया गया है।
अदालत में दाखिल आवेदन के अनुसार, वर्ष 2021-22 में गोवा में आई-पैक के खाते में हवाला के जरिए कोयला घोटाले के 20 करोड़ रुपये भेजे गए थे। गोवा में आई-पैक के कामकाज की देखरेख संस्था के सह-संस्थापक और निदेशक प्रतीक जैन कर रहे थे।
इसी कारण साल्टलेक स्थित ‘इंडियन पैक कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड’ के कार्यालय और प्रतीक जैन के परिसर में तलाशी ली गई थी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...