दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज मैसूरू में अखिल भारतीय वाक् श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वे थिरूवरूर में तमिलनाडु केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...