जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिन की यात्रा पर जाएंगे।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 अगस्‍त को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी।

इस यात्रा के दौरान दोनों प्रधानमंत्री रक्षा, सुरक्षा, व्‍यापार और अर्थव्‍यवस्‍था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्‍व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी तियानचिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में भागीदारी के लिए 31 अगस्‍त से एक सितम्‍बर तक चीन की यात्रा करेंगे। शिखर बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेक वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं।

भारत 2017 से शंघाई सहयोग संगठन का सदस्‍य है। भारत ने वर्ष  2022-23 के दौरान इस संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता की।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts