मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आठ दिवसीय भारत यात्रा पर

दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम आज से 16 सितंबर तक आठ दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। वर्तमान कार्यकाल में यह भारत में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पहली  द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। डॉ. रामगुलाम इससे पहले मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आए थे। अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. रामगुलाम मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएँगे। मुंबई में वे एक व्‍यापारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts