स्वामी राम विशाल दास की सपा सांसद पर विवादित टिप्पणी

गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास जी महाराज का कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्वामी राम विशाल दास महाराज जी सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो जनपद शामली के गांव कडेंला की 31 जनवरी की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि स्वामी राम विशाल दास महाराज शामली के कंडेला गांव में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. हिंदू सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि जब इकरा हसन हिंदू गुर्जरों के बीच वोट मांगने पहुंची थीं तो कहा था कि वह समाज की बेटी है, वह भी समस्याओं से गुजरी हैं, उन्हें वोट दें.

‘केवल वोट के लिए गुर्जर बनती हैं इकरा हसन’- राम विशाल दास

महाराज ने कहा, “जब सांसद इकरा हसन वोट के लिए अपने आप को गुर्जर बताती हैं तो मैं कहना चाहता हूं किइकरा हसन आएं और कंडेला के किसी गुर्जर युवक से शादी करें. केवल यह भाईचारा वोट तक ही सीमित रहता है या रिश्तेदारी में भी बदलेगा?” उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर इकरा हसन किसी गुर्जर से शादी कर लेती हैं तो तीन तलाक के टॉर्चर से बच जाएंगी.

51 सेकंड की वायरल वीडियो में स्वामी रामदास विशाल महाराज सांसद इकरा हसन भाषण पर जमकर बरस रहे हैं. इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं. गौरतलब है सपा सांसद लगातार हिंदू संगठनों के निशाने पर हैं. सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में सांसद इकरा हसन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts