नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। विदेश मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।
Read MoreTag: विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरु को राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं
दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरू गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पेरू के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पेरू गणराज्य के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, सरकार और जनता को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त करने की आशा करते हैं।
Read More