नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में MIB पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इस पवेलियन में कई पैनल, मास्टरक्लास और प्रौद्योगिकी शोकेस होंगे, जो मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एआई के प्रभाव को दिखाएंगे। इसमें एआई-आधारित प्रोडक्शन वर्कफ़्लो, बहुभाषी वॉयस टेक्नोलॉजी, गेमिंग नवाचार और कंटेंट मोनेटाइजेशन पर चर्चा होगी। इसके अलावा WAVES क्रिएटर्स कॉर्नर में भारत के AVGC-XR और मीडिया टेक सेक्टर के 51 स्टार्टअप्स AI-आधारित इनोवेशंस का प्रदर्शन करेंगे।
Read MoreTag: Ashvni Vaishnav
लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन 2025 विधेयक किया पारित, पढ़े विस्तार से
दिल्ली: लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पारित कर दिया है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने और हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में है। इसमें इस क्षेत्र के समन्वित नीतिगत समर्थन, रणनीतिक विकास और नियामक निगरानी के लिए एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की नियुक्ति का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं और कमजोर वर्ग को ऐसे खेलों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करते…
Read Moreचेन्नई में हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण
दिल्ली: चेन्नई में हाइड्रोजन संचालित ट्रेन के सफल परीक्षण पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। उन्होने जानकारी दी कि चेन्नई के आईसीएफ में पहले हाइड्रोजन संचालित कोच (ड्राइविंग पावर कार) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि भारत 1200 एचपी की हाइड्रोजन ट्रेन विकसित कर रहा है। यह भारत को हाइड्रोजन संचालित ट्रेन प्रौद्योगिकी में अग्रणी बना देगा।
Read More