हरिद्वार (उत्तराखंड): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में कुंभ मेले की तैयारियों का रिव्यू किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, आसान आवाजाही और सुरक्षा पक्का करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस बड़े इवेंट के इंतज़ामों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुंभ से जुड़े सभी काम…
Read MoreTag: cm puskar singh dhami
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को दी रफ्तार
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि बीते वर्षों के अनुभवों का विश्लेषण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Moreउत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैण में होगा शुरू
देहरादून: उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सचिव धनंजय की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।
Read Moreहरिद्वार में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड: हरिद्वार जिले के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र के आर्यनगर में आयोजित ‘मुख्य सेवक जन चौपाल’ कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। 17 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए चयनित युवाओं से किया संवाद
उत्तराखंड: मुख्य सेवक सदन, देहरादून में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए चयनित उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, नीति-विचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है। ऐसे प्रयास देश के युवाओं को न केवल आगे बढ़ने की दिशा देते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व के लिए भी…
Read More“कांग्रेस सहयोग करने को तैयार है, सरकार अपनी बात पर कायम नहीं है”: गौरव गोगोई
नई दिल्ली : कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी एजेंडा लिस्ट पर सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार है, लेकिन ट्रेजरी बेंच को भी उन्हें जनता से जुड़े ज़रूरी मामले उठाने की इजाज़त देनी चाहिए। गोगोई ने कहा कि सरकार सिर्फ़ “अपने बिल पास करना चाहती है और उसके पास विपक्ष के उठाए गए मुद्दों को जगह देने की कोई जगह नहीं है”। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियां उन सभी बिलों पर सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार हैं जिन्हें यह…
Read Moreआंध्र प्रदेश: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, कई लोग घायल
कासीबुग्गा : श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा कस्बे में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए।यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़भाड़ बढ़ गई और अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस त्रासदी के बाद पूरा इलाका गहरे शोक में है। राज्य के कृषि मंत्री के.…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती में किया 10 दिवसीय सरस मेले का उद्घाटन
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर सरस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार भी उपस्थित रहे। ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज खेल मैदान मुनिकीरेती में 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा वाले उद्यमियों के लिए सहायक सिद्ध होगा। इससे राज्य स्वदेशी संकल्प में भी अपनी…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस साल वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव…
Read Moreउत्तराखंड: मासूम की मौत मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
देहरादून: बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट और कारण बताओ नोटिस के आधार पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया गया है। इन सभी पर चिकित्सीय सहायता देने में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता रखने का आरोप है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ संबद्ध किया गया है। 108 वाहन चालकों ईश्वर सिंह टोलिया…
Read More