अयोध्या दीपोत्सव में 2000 कलाकार करेंगे अद्भुत कला का मंचन

लखनऊ: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दीपोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के लगभग 300 स्थानीय कलाकार भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे।  वृहद और मध्यम मंचों के साथ 07 छोटे मंचों पर होगा सांस्कृतिक प्रदर्शन  अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को दी दीपावली की सौगात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य यही है कि हम अकेले नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से इस उत्साह का हिस्सा बनें। 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस…

Read More

गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां हो रहीं तैयार

लखनऊ: उन्नाव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर गाय के गोबर से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्तियां तैयार की हैं। इन उत्पादों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल स्थानीय स्तर पर बेच रही है बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करा रही है जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और लखपति दीदी योजना के तहत की गई यह शुरुआत इन महिलाओं की आमदनी बढ़ाकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

Read More