तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ध्वस्त

नई दिल्ली: तुर्किये के बालिकेसिर प्रांत में भूकंप से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 रही। भूकंप के जोरदार झटके स्तांबुल और अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम इमारतें तेज झटकों की वजह से धराशायी हो गईं। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र 5.99 किलोमीटर की गहराई पर था और इस्तांबुल सहित आसपास के प्रांतों में भी महसूस किया गया। इस्तांबुल और इज़मिर के निवासियों ने बताया कि भूकंप का असर…

Read More

रूस के कामचटका तट के पास 7.4 तीव्रता के भूकंप के तेज़ झटके

दिल्ली: रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास आज सुबह 7.4 तीव्रता का एक ज़बरदस्त भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप कामचटका क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर पूर्व में, 39 दशमलव 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद, कामचटका क्षेत्र के स्थानीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की। इस बीच, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से, जापानी आधिकारिक मीडिया ने बताया कि कामचटका में आए भूकंप से जापान के…

Read More

रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान-अमेरिका में भी अलर्ट

नई दिल्ली: रूस में कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह भूकंप रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में 1952 के बाद का सबसे तेज़ झटका माना जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते जापान और अमेरिका में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान में पहले से ही लहरें किनारों से टकरा चुकी…

Read More

Breaking News:-भूकंप के झटके से हिला दिल्ली और हरियाणा

Breaking News:- दिल्ली एनसीआर से लेकर हरियाणा तक शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर खली और सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

Read More