लखनऊ: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ नगर निगम के कूड़ा निस्तारण मॉडल और नवाचारों को समझने के लिए भोपाल नगर निगम की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची। वहां की महापौर मालती राय के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफर स्टेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की व्यवस्थाएं देखीं और समझी। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी, डिजिटल निगरानी और नागरिक भागीदारी जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई। जोन-4 के वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण भी प्रतिनिधिमंडल के…
Read More