ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025 के बाद प्रमुख कंपनियों ने पैसों से खेले जाने वाले गेम्स पर रोक लगाई

दिल्ली: ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025’ पारित होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग और ज़ूपी जैसी प्रमुख रियल मनी गेमिंग कंपनियों ने अपने गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पैसों से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाना शुरू कर दिया है। विधेयक में वित्तीय लाभ के लिए पैसे दांव पर लगाकर खेले जाने वाले कौशल-आधारित या अवसर -आधारित सभी ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधेयक में अधिकारियों को किसी भी परिसर की तलाशी लेने और संदेह के आधार पर किसी भी व्यक्ति को…

Read More

लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन 2025 विधेयक किया पारित, पढ़े विस्तार से

दिल्ली: लोकसभा ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 पारित कर दिया है। यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करने और हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में है। इसमें इस क्षेत्र के समन्वित नीतिगत समर्थन, रणनीतिक विकास और नियामक निगरानी के लिए एक ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की नियुक्ति का प्रावधान है। इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं और कमजोर वर्ग को ऐसे खेलों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करते…

Read More