छत्तीसगढ़: तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के तहत तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जो छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कैबिनेट है। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 11 मंत्री सरकार में शामिल थे। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत…

Read More

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए BSNL टावर

रायपुर: केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने के लिए चार सौ नये बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉक्टर पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज रायपुर में दी। उन्होंने बताया कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि बीएसएनएल, देश में फोर-जी सेवाएं दे रहा है और इस विस्तार के साथ देश…

Read More