पीलीभीत में टेंपो और फॉर्च्यूनर की भिड़ंत, 5 की मौत, 3 घायल

Lucknow: पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के सरदार नगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें टेंपो और फॉर्च्यूनर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिवाइडर के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं, और जिला प्रशासन से इस पर ध्यान देने की मांग की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts