सहारनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश, 2.59 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

Lucknow: सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार महीने से नकली नोटों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 2.59 लाख रुपये के नकली नोट और बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, कानपुर और यमुनानगर के निवासी हैं।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन में बताया कि गिरोह के दो मुख्य सदस्य वंश और रुबल को गुरुद्वारा रोड से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऑनलाइन विदेशी साइट्स से सिक्योरिटी पेपर मंगवाकर नकली नोट तैयार करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts