देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश: देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक उत्साह, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है… लखनऊ में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं…सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी…। टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। …वाराणसी में भी ईद पारंपरिक अंदाज में मनाई गई… लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को बधाई दी और सेवइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के बीच त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts