सहारा की मालकिन खाली करा रहीं अपना शहर: लक्ज़री सामान जा रहा ट्रक से : (विधान सभा बनने की हो रही हैं तैयारी )

लखनऊ (Lucknow) में सहारा सिटी पूरी तरह खाली हो रहा है। पिछले 5 दिन से सहारा शहर के अंदर ट्रकों, मैक्स गाड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां सुब्रय रॉय सहारा की पत्नी स्वप्ना रॉय ने भी अपनी कोठी स्वप्ना कुटी (व्हाइट हाउस) से सभी तरह के सामान निकलवा रही हैं। गहने, फर्नीचर, घड़ी, लॉकर, अलमारी, गाड़ियां, ट्रैक्टर, ट्राली, कार सहित अन्य सामान बाहर निकाले जा रहे हैं।

इसके सहारा सिटी से सहारा प्रबंधन के लोग भी नहीं आ-जा सकेंगे। अब बाहर निकाले गए सामान को परिसर में दोबारा लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर निगम ने सहारा प्रबंधन से पूरा परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सहारा शहर की लीज खत्म करने के निर्णय को सही मानाकर इसे नगर निगम को सौंपने का फैसला सुनाया है। अब यहां नया विधानसभा भवन बनेगा।

बीते दिनों चांदी का पीकदान, सिंदूरदान चोरी हुए –

बीते सोमवार को एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए सहारा शहर में करोड़ों की चोरी करने वाले छह आरोपियों के गिरोह का खुलासा कर सारे सामान जब्त किए थे। एसटीफ के अधिकारी भी सहारा प्रबंधन में शामिल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं,

सहारा परिसर की सुरक्षा के लिए लिखा पत्र –

सहायक नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सहारा शहर परिसर की सुरक्षा के लिए गार्डो की संख्या बढ़ाने की मांग की है। चोरी की लगातार आ रही घटनाओं के बाद जब परिसर खाली हो रहा है तो अधिकारियों को इस बात का ख्याल आया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts