क्लास में टीचर ने किया डांस, चिकनी चमेली सांग पर : बोली एग्जाम के बाद मनोरंजन करा रही थी : लखनऊ की हैं घटना

उत्तर प्रदेश : (Lucknow)लखनऊ के एक प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर पर क्लास बंद कर नौनिहालों को अश्लील गाने पर डांस कराने का आरोप लगा है। स्कूल के अंदर साउंड में अग्निपथ फिल्म का गाना ‘चिकनी चमेली…’ लगाकर जमकर डांस किया। इसमें बच्चों को भी शामिल किया गया था।

मामला काकोरी विकासखंड के गुरदीन खेड़ा प्राथमिक विद्यालय का है। क्लास के अंदर गाना चलाकर डांस कराया जा रहा था। गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि जांच कर एक्शन लेंगे।

सोशल मीडिया पे हुआ वीडियो वायरल :
सोशल मीडिया पर 51 सेकंड का वीडियो है। इसमें पहले एक कमरा दिखता है जो अंदर से बंद है। उस पर लिखा है- कक्षा- 3, 4, 5। इसके अंदर से गाने के बोल ‘पव्वा चढ़ाके आई…’, ‘जंगल में आज मंगल करूंगी, भूखे शेरों से खेलूंगी मैं…’ सुनाई देते हैं। इसके बाद दूसरी कक्षाओं और प्रधानाध्यापक का ऑफिस दिखता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts