आज सावन का पहला सोमवार, इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, इन मंत्रो का करें जप

SAWAN SOMWAR:- आज 14 जुलाई 2025 को सावन माह का पहला सोमवार है। हर साल सावन का ये पवित्र महीना शिव भक्तों के लिए खास माना जाता है। पौराणिक प्रचलित, प्रसिद्ध कथाओं के अनुसार, सावन माह में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं व संसार के संचालन का भार भगवान भोलेनाथ के कंधो पर आ जाता है। ऐसे में इस पूरे महीने महादेव की पूजा करने से भक्तो को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। अगर आप पूरे महीने शिव भक्ति नहीं कर सकते तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना से कई शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। शिव भक्तों के द्वारा इस दिन व्रत भी रखा जाता है।

सावन के प्रथम सोमवार को इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

1- सूर्योदय से पहले स्नान करके वस्त्र धारण करें।

2- भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, दही, घी, शहद, भांग, शक्कर, चंदन, अक्षत व गंगाजल अर्पित करें।

3-भगवान शिव के सामने शुद्ध घी का दीपक व धूप जलाएं।

4- शिव मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करें। भगवान शिव की आरती एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

सावन के प्रथम सोमवार को इन मंत्रो के जप से भगवान शिव को प्रसन्न करें

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव के कुछ विशेष मंत्रो के उच्चारण से आप श्रावण माह में भगवान शिव को अपनी भक्ति और आराधना से प्रसन्न रख सकते हैं। आप दिन में कई बार मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप कर सकते है। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ भी भगवान शिव का विशेष मंत्र है इसका भी जप आप कई बार करके शुभ फल पा सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts