• सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक लड़ाई एक साथ लड़ने की आवश्यकता है – अजय कुमार मौर्य
लेखराम मौर्य
Lucknow News:- जन अधिकार पार्टी सरोजिनी नगर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक निलमथा में संपन्न हुई जिसमें सरोजिनी नगर विधानसभा के गठन की करवाई संपन्न हो गई आज पार्टी के सभी पदाधिकारी का गठन कर उनको मनोनीत पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार मौर्य ने कहा कि हमें आज सामाजिक आर्थिक और धार्मिक लड़ाई एक साथ लड़नी है तभी हम अपनी आने वाली पीढी का भविष्य तय कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन में जो शक्ति है उसका लाभ हम जन अधिकार पार्टी को मजबूत करके आने वाले समय में उठा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नो नियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जिसमे जिला उपाध्यक्ष युगुल सिंह कुशवाहा जिला सचिव अजय कुमार के अलावा सरोजिनी नगर विधानसभा के वशिष्ठ सिंह कुशवाहा को संरक्षक, परमात्मा प्रसाद मौर्य को सलाहकार, जगमाल सिंह को महासचिव, चंद्रभान सिंह को संगठन मंत्री, राम प्रवेश उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार मौर्य ने की। बैठक को अधिवक्ता राजकुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष, युगुल सिंह कुशवाहा, शाक्य प्यारे लाल मौर्य, सरोजिनी नगर विधानसभा के अध्यक्ष रामखेलावन मौर्य, सरोजिनी नगर विधानसभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कंचन सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला उपाध्यक्ष रामनरेश शाक्य, जिला सलाहकार लेखराम मौर्य जिला उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, अमन कुमार सुजीत व भारी संख्या में महिलाओं के साथ में जन अधिकार पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
