चीन की यात्रा करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

 नई दिल्ली:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अप्रैल में बीजिंग आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने शी जिनपिंग को अगले साल के अंत में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर आने के लिए भी आमंत्रित किया।
दक्षिण कोरिया में हुई मुलाकात के लगभग एक महीने बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने बताया कि इस वार्ता में यूक्रेन, फेंटेनाइल और अमेरिकी सोयाबीन की खरीद जैसे मुद्दों पर बात हुई। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन के साथ हमारे संबंध बेहद मजबूत हैं।
बीजिंग ने भी बातचीत की आधिकारिक पुष्टि की, लेकिन राजकीय यात्राओं पर सीधे टिप्पणी नहीं की। चीन की ओर से कहा गया कि चर्चा में व्यापारिक विवाद, ताइवान प्रश्न और यूक्रेन मुद्दे प्रमुख रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts