उत्तराखंड: मुख्य सेवक सदन, देहरादून में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए चयनित उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित एक प्रभावी पहल है, जो युवाओं को नेतृत्व, नवाचार, नीति-विचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच प्रदान करती है। ऐसे प्रयास देश के युवाओं को न केवल आगे बढ़ने की दिशा देते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व के लिए भी तैयार करते हैं। भारत मंडपम, नई दिल्ली में 09 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम के लिए चयनित सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा है कि आप इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
