वाराणसी: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन मुस्तैद, NDRF तैनात

नई दिल्ली: भारी बारिश से वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा गया है। ऐसे में तीर्थयात्री और कावड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में पूरी तैयारी के साथ बाढ़ से राहत कार्य में लगाए गए हैं।

एनडीआरएफ जवान घाटों पर लाइफ जैकेट और लाइफ ट्यूब के साथ तैनात है और खड़े होकर निगरानी कर रहे हैं। किसी भी कावरिया के साथ कोई दुर्घटना न हो इसलिए इमोटर बोट के जरिए गंगा के सभी घाटों पर जवान गश्त लगा रहे हैं।

इसके अलावा लाउड स्पीकर के माध्यम से घाटों पर मौजूद लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी जा रही है। सावन का महीना होने के कारण विशेष कर काशी में भारी संख्या में कावड़ियों का जत्था गंगा जल लेने आता है। इस बीच गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने वाला है।

वहीं, कई घाट पानी में डूब गए हैं, ऐसे में एनडीआरएफ के जवान अपने पूरे लाव लश्कर के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। एनडीआरएफ 11 के उपमहानिरीक्षक ने बताया कि रेस्क्यू के लिए बोट एम्बुलेंस भी तैनात किए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts