प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी-2025 का किया दौरा

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 में प्रदर्शनी स्टाल्स का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में 2,500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जो विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, कृषि, वस्त्र, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, स्टार्टअप, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, बुनियादी ढांचा, जीआई उत्पादों और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी विविध श्रेणियों को प्रदर्शित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन स्टाल्स का अवलोकन किया और इन क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से जानकारी ली। यह व्यापार प्रदर्शनी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। रूस एक भागीदार देश के रूप में भाग लेगा। इस व्यापार प्रदर्शनी में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C आगंतुक भाग लेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts