लखनऊ: जानकीपुरम में आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने 42 वर्षीय अतुल जैन से चेन लूट ली थी और पीछा करते समय उनकी स्कूटी में लात मार दी थी, जिससे अतुल की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलाके में संदिग्ध सफेद अपाचे बाइक देखी गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ और पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हो गई है, वह अपने भाई के साथ लूट की वारदात में शामिल था। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
