बेंगलुरु नकदी वैन डकैती: पुलिस ने बरामद किए 7.11 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: कर्नाटक पुलिस ने घोषणा की कि उसने बेंगलुरु शहर में एक गिरोह द्वारा नकदी वैन से लूटे गए पूरे 7.11 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस कांस्टेबल अन्नप्पा नाइक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  इस घटना के दो दिन बाद तीन प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये थे। हैदराबाद के नामपल्ली मेट्रो स्टेशन के पास 23 नवंबर को तीन और संदिग्धों को 54.74 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related posts