बिहार: पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के एक शातिर अपराधी अजीत कुमार, जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है और जिस पर ₹20,000 का इनाम घोषित था, सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक चोरी का ई-रिक्शा और उसमें प्रयुक्त चार बैटरियाँ भी बरामद की गई हैं। इस संबंध में बेतिया एसडीपीओ विवेक दीप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल के दिनों में बेतिया पुलिस जिला क्षेत्र में…
Read MoreDay: July 23, 2025
एपीओ और तकनीकी सहायक के संरक्षण में पंचायतों ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी, खबर विस्तार से पढ़ें
बिना काम के लग रही सैकड़ों मजदूरों की हाजिरी, पांच मजदूर काम पर हाजिरी लग रही 19 की लेखराम मौर्य लखनऊ। राजधानी के विकासखंड माल से लेकर मलिहाबाद तक मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो वृक्षारोपण के नाम पर फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगाकर रोजगार सेवकों, ग्राम प्रधानों तथा सचिवों ने मिलकर बिना काम के लाखों का खेल किया जा रहा है । विकासखंड माल की ग्राम पंचायत आँट गढी सौरा के मजरे जानकी नगर और आंट में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्रों…
Read Moreजनगणना 2027 की तैयारियां पिछले महीने जारी गजट अधिसूचना के साथ शुरू
दिल्ली: सरकार ने कहा है कि वर्ष 2027 की जनगणना की तैयारी 16 जून को राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही शुरू हो गई है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में आज गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि इस संबंध में 3 और 4 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में जनगणना संचालन निदेशकों, जनगणना संचालन निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और महापंजीयक तथा जनगणना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आगामी जनगणना की रूपरेखा और उससे संबंधित…
Read Moreबांग्लादेश विमान दुर्घटना में भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया
दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश विमान दुर्घटना में पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाका में हुए विमान हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और सहायता का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत से बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम जल्द ही ढाका विमान दुर्घटना के पीड़ितों का इलाज करने के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता भी भेजी जाएगी। डॉक्टरों और नर्सों की यह टीम मरीजों की स्थिति का आकलन करेगी और…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे
नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23-24 जुलाई को होने वाली यूके यात्रा का उद्देश्य भारत और यूके के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारत-यूके एफटीए पर हस्ताक्षर होगा, जिस पर तीन वर्षों से बातचीत चल रही है। इस समझौते से यूके को होने वाले 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ समाप्त होने और 90% ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ कम होने की उम्मीद है।इस एफटीए से 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने का अनुमान है, जो वर्तमान में 60 बिलियन डॉलर है।…
Read Moreताइपे :- चीन संघर्ष के दौरान ताइवान के समुद्री केबल मरम्मत कार्य को रोक सकता है: रिपोर्ट
ताइपे : ताइपे न्यूज़ ने अमेरिकी खुफिया फर्म रिकॉर्डेड फ्यूचर के एक विस्तृत आकलन का हवाला देते हुए बताया कि अगर चीन ताइवान जलडमरूमध्य में संघर्ष की स्थिति में समुद्र के नीचे केबल मरम्मत अभियानों को रोकने या विलंबित करने का फैसला करता है, तो ताइवान की इंटरनेट कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।रिकॉर्डेड फ्यूचर की शोध शाखा इंसिक्ट ग्रुप द्वारा प्रकाशित इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ताइवान का 90 प्रतिशत से अधिक इंटरनेट ट्रैफ़िक पनडुब्बी केबलों के माध्यम से प्रवाहित होता है। दक्षिण चीन सागर…
Read Moreभोपाल: अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में पुख्ता सूचना-तंत्र की व्यवस्था हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सूचना-तंत्र की पुख्ता व्यवस्था की जाए। राज्य शासन जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। बाढ़ उन्मुख नदियों के लेवल पर लगातार निगरानी रखी जाए, बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व आंकलन कर राहत कैम्प की तैयारी रखें। आवश्यकता होने पर राहत शिविर लगाकर आवास और भोजन उपलब्ध कराया जाए। इन कार्यों में आवश्यकता होने पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया…
Read Moreराष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना ही जीवन जीने का सर्वोत्तम तरीका है: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मगंलवार को कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह बात आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 2018-2021 के लिए 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के 16 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनके अनुशासन सामाजिक सेवा, नेतृत्व और अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने…
Read Moreअपाचे हेलीकॉप्टरों के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी : रक्षा मंत्री
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये उन्नत हेलीकॉप्टर सेना विमानन विंग की, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में परिचालन क्षमता को बढ़ाएँगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह एक गौरवशाली क्षण है।
Read Moreदेवास- जिला पंचायत सीईओ ने युपीएचसी बावड़िया में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का किया शुभारंभ
देवास- भारत सरकार ने निर्देशानुसार प्रदेश में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का आयोजन 22 जुलाई से 16 सितंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने जिला स्तर पर स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बावड़िया में किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक, पार्षद उषा खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी, डॉ. प्रवीण नेमा, डीपीएम कामाक्षी, उप जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीसीएम ओप्रकाश मालवीय, बीईई सुखदेव रावत सहित क्षेत्र की सुपरवाईजर,आशा कार्यकर्ता क्षेत्र…
Read More